मेरठ: पेंट कारोबारी को दोस्त ने चलती कार में गोली मारकर किया घायल

संवाददाता: प्रवीण सैनी

घायल पेंट कारोबारी

मेरठ में गाड़ी के अंदर एक पेंट कारोबारी पर उसके दोस्त ने ही गोली चला दी। गोली उसकी कनपटी को छूते हुए निकल गई।  उसने हिम्मत दिखाते हुए चलती कार का दरवाजा खोलकर बाहर छलांग लगा दी। घटना के बाद हमलावर कार लेकर फरार हो गए। इस हमले में कारोबारी घायल हो गया जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर दौराला थाना पुलिस पहुंची और मामले की पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रोशनपुर डौरली का रहने वाले अशोक पेंट कारोबारी हैं। 20 दिन पहले ही उसकी दोस्ती सुमित नामक युवक से हुई।  मंगलवार दोपहर को सुमित और उसका एक अन्य दोस्त के साथ कारोबारी अशोक अपनी कार से दुकान जा रहा था। कार सुमित का दोस्त ड्राइव कर रहा था। जबकि अशोक आगे ड्राइवर सीट पर और सुमित पीछे की सीट पर बैठा हुआ था।

पीड़ित अशोक ने बताया कि जैसे ही कार गंगानगर को जाने वाली रजवाहे की पटरी पर पहुंची तो कार में बैठे पेंट कारोबारी को उसके दोस्त सुमित ने कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए अशोक ने फौरन कार का दरवाजा खोलकर चलती कार से कूद गया और शोर मचा दिया।  शोर सुनकर आसपास भीड़ जमा हो गई। इस दौरान हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची दौराला पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती करवाया है।

व्यापारी अशोक ने बताया कि उसका दोस्त
सुमित कहां रहता है और सुमित उसकी हत्या क्यों करना चाहता है इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। उसका सुमित या किसी अन्य से कोई विवाद नहीं है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। साथ ही टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालने में जुट गई है। ताकि, सुमित के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

Leave a Reply