नीरज गोला
मेरठ के सरधना में छेडछाड के आरोप को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई है। जिसमे लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मामला दो सम्प्रदाय के बीच होने पर तनाव फैल गया। जिसके बाद दर्जनों उपद्रवियों ने खुलकर बवाल मचाया। मारपीट और तोड़फोड़ की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दोपहर से शुरू हुआ विवाद शाम तक कई जगह मारपीट में बदल गया। साम्प्रदायिक तनाव के चलते मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद रही। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार हेतु भेज गया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार लगभग 3:00 बजे नगर देहात के मोहल्ला जगमोहन नगर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। एक पक्ष ने थाने पर तहरीर देकर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया था। उसी के रिएक्शन में शाम लगभग 8:00 बजे दर्जनों लोगों ने तहसील रोड पर स्थित कई दुकानों को अपना निशाना बनाते हुए जमकर तौड़फोड़ व मारपीट शुरू कर दी। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।
साम्प्रदायिक झगड़े की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घरों से बाहर निकली भीड़ को धकियाते हुए सभी को खदेड़कर माहौल खराब होने से बचाया। इस दौरान कई बार माहौल खराब होते होते बचा। पुलिस ने बमुश्किल हालात काबू किये। सीओ आरपी शाही के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने कमाल संभाली ओर स्थिति को नियन्त्रित किया।
हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते नगर सांप्रदायिकता की आग में जलने से बच गया। कस्बे में तनावपूर्ण शांति है। मारपीट के दौरान सम्प्रदाय विशेष के 3 युवक खालिद, आमिर व शोएब घायल हो गए जिनका सीएचसी में उपचार चल रहा है। इसके अलावा भी आधा दर्जन युवक चोटिल बताये गए हैं, जो कार्यवाही के डर से सामने आने से बच रहे हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।