मेरठ: जानी में लड़की के घर प्रेमी-युगल को गोली मारकर हत्या, मौके पर पहुंचे SSP

1074

संवाददाता: नीरज गोला

उत्तर प्रदेश: मेरठ जिले के जानी क्षेत्र में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां क्षेत्र के पेपला गांव में एक प्रेमी-युगल को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी पर एसएसपी रोहित सिंह सजवान मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी जुटाई।

जानकारी के अनुसार, रविवार को जानी थाना क्षेत्र के पेपला गांव में एक प्रेमी-युगल गोली लगी हालत में लड़की के घर के एक कमरे में मिले। सिर में गोली लगने से प्रेमी युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गोली लगने से घायल अवस्था में मिली। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की भी मौत हो गई। बताया गया कि पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा मिला है।

मृतक युवक का नाम शुभम पुत्र देवेंद्र है। लड़की का नाम साक्षी पुत्री नागेश है। घटना की जानकारी लगने पर एसएसपी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि दोनों की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।