मेरठ। सड़क किनारे मिली युवक की अधजली लाश‚ सचिन नाम की ID बरामद

1 Min Read

मेरठ के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क पर अधजला शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम मौके पर है। सीओ कैंट प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। ये घटना 510 आर्मी बेस वर्कशॉप के पास की है। यहां फ्लाई ओवर के नीचे शुक्रवार सुबह लोगों ने एक अधजला शव देखा। शव को लकड़ी और पॉलीथिन से जलाया गया था।

ये तस्वीर घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम की है।
ये तस्वीर घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम की है।

रात में शव लेकर जलाने की आशंका

घटना स्थल को देखकर लग रहा है कि रात में यहां शव को जलाया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव के अवशेषों को मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही है। कैंट जैसे संवदेनशील इलाके में इस तरह सड़क किनारे शव जलाए जाने से सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जहां शव जलाया गया है वहां पर सचिन कुमार नाम के युवक की आईडी मिली है। आईडी के आधार पर जांच की जा रही है।

Share This Article
Exit mobile version