मेरठ: घर में सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता: प्रवीण सैनी

घटना की जानकारी लेती पुलिस

उत्तर प्रदेश: मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगेठी में 85 वर्षीय बुजुर्ग का गोली लगा शव घर के कमरे से बरामद हुआ है। गोली लगने की आवाज किसी भी परिजन वह पड़ोसियों ने नहीं सुनी। घटना की जानकारी पाकर एसपी सिटी, सीओ दौराला, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। और जांच-पड़ताल की।मृतक की अविवाहित बेटी ने थाने में अज्ञात हमलावर के खिलाफ तहरीर दी है।

विलाप करते परिजन

जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड स्थित जंगेठी गांव निवासी 85 वर्षीय ब्रहम सिंह पुत्र कचौड़ी सिंह की तीन बेटी है। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है, एक 44 वर्षीय बेटी अविवाहित है, जो अपने पिता के साथ ही रहती है। ब्रहम सिंह के बेटे हरेंद्र सिंह की काफी समय पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। ब्रहम सिंह की पत्नी की भी पूर्व में ही मौत हो चुकी है।

पुलिस के मुताबिक ब्रह्म सिंह अपने भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे नंबर पर फेरू सिंह और फिर प्रेम है। फेरु के एक बेटा सोनू है। जबकि प्रेम अविवाहित है। पुलिस के अनुसार वर्ष 1984 में ब्रहम सिंह ने करीब 15 बीघा जमीन खरीदी थी। जिसमें से कुछ जमीन रेलवे में चली गई, बाकी कुछ जमीन को भतीजे बेटी के नाम कर दी थी। शुक्रवार रात को ब्रहम सिंह खाना खाने के बाद घर के कमरे में सोने चले गए। जबकि अविवाहित बेटी पुष्पा घर के दूसरे कमरे में थी। शनिवार सुबह पुष्पा दूध लेने के लिए घर से बाहर गई थी जब वह वापस लौटी तो उसने देखा कि चारपाई पर उसके पिता का माथे में गोली लगा खून से लथपथ शव पड़ा है। जिसे देख पुष्पा की चीख निकल गई।

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह, सीओ दौराला अभिषेक पटेल, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा उत्तम सिंह राठौर के साथ फॉरेंसिक टीम, स्क्वाड मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मर्चरी भेज दिया। वहीं मृतक की बेटी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही पुलिस हत्या के कारण को संपत्ति विवाद मानकर चल रही है।

Leave a Reply