
Meerut: मेरठ में एक युवक महिला की न्यूड लाश सिर पर लेकर घूमता रहा। कालोनी में काफी देर इधर-उधर टहलता रहा। फिर सुबह के वक्त लाश को गली में फेंककर भाग गया। कुछ देर बाद आस-पास के लोगों की बोरे पर नजर पड़ी, तो उनको शक हुआ। खोलकर देखा, तो उसके अंदर महिला की लाश थी। घबराए लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट और स्नीफर डॉग लेकर मौके पर पहुंची। घटना खरखौदा थाना क्षेत्र की है।
पुलिस ने इलाके के CCTV चेक कराए। इसमें रविवार सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर एक युवक नजर आया। वह बोरी में भरी लाश को सिर में लादे हुए था। धीरे-धीरे चल रहा था। इलाके में लगे कई सीसीटीवी में नजर आया। युवक की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच है। वह काफी देर तक कालोनी में इधर-उधर टहलता भी रहा है।
बोरे में बंद लाश किसकी है? लाश कहां से लाई गई? किसने हत्या की? हत्या की वजह क्या है? वह युवक कौन था जो लाश को सिर में लादे था? इस बारे में अब तक पुलिस को कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस आस-पास के इलाके में जांच कर रही है। हत्यारोपी के वीडियो, फोटो दूसरे थाने में भेजे गए हैं।
एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि जाकिर कॉलोनी और जमनानगर के बीच की सड़क में महिला का शव बोरे में मिला है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला। उसमें हत्यारा दिख रहा है। पुलिस उसका पता लगा रही है।
महिला की उम्र 30 के करीब, बोरे के पास मिला 500 का नोट
महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। उसकी उम्र करीब 30-35 के आस-पास है। शरीर पर कपड़े नहीं थे। चेहरे पर कटे के निशान थे। नाक से खून बह रहा था। बोरे के पास 500 रुपए का एक नोट भी मिला है। यह गिर गया या फेंका गया? यह क्लीयर नहीं है। पुलिस को आंशका है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही यह बात स्पष्ट होगी।
रात को हत्या, फिर सुबह शव को फेंका
आशंका जताई है कि रात में महिला की हत्या की गई होगी। महिला के गले पर भी निशान हैं, ऐसे में शंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस का मानना है कि आरोपी आसपास का ही रहने वाला है। उसने रात में या फिर तड़के हत्या की होगी। इसके बाद सुबह शव को बोरे में भरकर फेंकने निकला। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि जब आरोपी बोरा लेकर चल रहा था, उसके आसपास से लोग गुजरे थे। लेकिन किसी को शक नहीं हुआ।
क्या बाहर के रहने वाले दोनों?
जिस खरखौदा इलाके में लाश मिली है। वहां काफी सघन बस्ती है। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन मृतका और आरोपी दोनों के बारे में कोई कुछ नहीं बता पाया है। ऐसे में एक आशंका इस बात की भी है कि दोनों-हत्यारा और मृतका बाहर के रहने वाले हो। यहां कहीं आस-पास कहीं आए हो और वारदात को अंजाम दिया हो।