मेरठ: किठौर में 65 साल के वृद्ध ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मनोज कुमार

मेरठ: थाना किठौर क्षेत्र के एक कस्बे में बृहस्पतिवार को वृद्ध ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। कस्बे के एक युवक ने घटना का वीडियो बना लिया। बच्ची वृद्ध के चंगुल से छूटकर किसी तरह घर पहुंची और आपबीती बताई। बच्ची के परिजनों ने आरोपी के यहां विरोध जताया तो आरोपी और मोहल्ले के लोगों ने उन हमला बोल दिया। परिजन जान बचाकर वहां से भागे। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया। पीड़ित पक्ष ने वृद्ध के खिलाफ दुष्कर्म और हमला करने वालों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले तनाव बना हुआ है।


कस्बा निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी दस वर्षीय पुत्री कस्बा के ही एक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को दूसरे समुदाय का वृद्ध उसकी बेटी को बहला फुसलाकर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आवाज सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद बेटी उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घटना की जानकारी दी।

बच्ची के परिजन आरोपी के घर पहुंचे और विरोध जताया। वृद्ध के परिजन और उसके मोहल्ले के कुछ लोगों ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। बच्ची के परिजन जान बचाकर वहां से भागे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया। पीड़िता की मां की ओर से वृद्ध के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया। सीओ किठौर रूपाली राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply