Meerut: चलती बस रूकवाकर सीट पर बैठी 11वीं की छात्रा को सिरफिरे ने मारी गोली, हालत गंभीर

घायल छात्रा

Meerut crime: मेरठ जनपद में शुक्रवार को काॅलेज से घर लौट रही 11वीं की छात्रा को युवक ने गोली मार दी। गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।  घायल छात्रा मवाना के कृषक इंटर कॉलेज में 11वीं में पढ़ती है।  पुलिस के अनुसार, आरोपी राजन निलोहा निवासी युवक ने छात्रा को गोली मारी है। घायल छात्रा फलावदा थाना क्षेत्र के पिलोना गांव की रहने वाली बताई जा रही है। मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के फलावदा रोड पर ये घटना हुई है।

Meerut News

जानकारी के अनुसार पिलोना गांव निवासी छात्रा कॉलेज से छुट्टी होने के बाद प्राइवेट बस में बैठकर अपने घर वापस लौट रही थी। जैसे ही बस निलौहा पहुंची तो यहां एक युवक ने बस रुकवाई और बस में चढ गया।

उसने सीट पर बैठी छात्रा को गोली मारकर घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात से बस में हड़कंप मच गया। बस में सवार यात्रियों ने युवक को पकड़ना चाहा लेकिन वह हथियार लहराते हुए फरार हो गया। बताया गया कि घायल छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

Leave a Reply