संवाददाता: अजयपाल सिंह

मेरठ: जिले के मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊखास निवासी बबीता नामक महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार इस पूरे हत्याकांड की मास्टरमाइंड मृतका बबिता की देवरानी पूजा निकली। उसने ही अपने भाई अष्यंत और प्रेमी जीतू से अपनी जेठानी का मर्डर करवाया था। जांच में दोनो आरोपियों नाम सामने आने के बाद पुलिस ने अष्यंत और जीतू दोनों पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अष्यंत को पकड़ा तो उसकी निशानदेही पर मुठभेड़ के बाद जीतू को भी पकड़ लिया। पुलिस मुठभेड़ में जीतू के पैर में गोली लगी है।

आपको बता दें कि 25 जनवरी 20230को मऊखास निवासी महिला बबिता पत्नी रमेश मेरठ घरों में काम करके लौट रही थी। महिला बस से उतरकर अपने घर जा रही थी। तभी घर से लगभग 2 किमी की दूरी पर चाकू से गोंदकर उसकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद परिजनों ने महिला के  शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया था। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया। तभी से पुलिस इस केस के खुलासे में लगी थी।

जांच पड़ताल में सामने आया की पूजा की सगी बहन अमृता बबिता की देवरानी थी।
कुछ समय पूर्व अमृता की बीमारी के कारण मृत्यु हो गयी थी। लेकिन पूजा को शक था कि अमृता की मृत्यु बीमारी के कारण नही बल्कि बबीता ने उसको जादू टोना करके  मार दी। पूजा ने ष़डयन्त्र के तहत योजना बनाकर अपने प्रेमी मल्खे उर्फ जीतू पुत्र भूरे कश्यप निवासी खानपुर सराय थाना हजरत गढी जनपद सम्भल और अपने भाई अस्यन्त पुत्र कालू राम निवासी मुरलीपुर थाना मुण्डाली जनपद मेरठ से बबीता की हत्या करा दी।

एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने अस्यन्त को 14 फरवरी को मय आला कत्ल एक चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। अष्यंत की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर जीतू को मुठभेड़ में पकड़ने के दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में फायरिंग की जिसमें जीतू के पैर में गोली लग गई। मौके पर जीतू से एक तमंचा,1 खोखा, 2 ज़िंदा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को उपचार हेतु हॉस्पिटल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्यारोपी जीतू, पूजा और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Manoj Kumar