एक्सरे में साफ दिखाई देता गिलास

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शख्स अपनी ससुराल से पत्नी को विदा कराने के लिए पहुंचा था लेकिन वहां ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मारपीट हो गई। ससुराल के लोगों ने पहले तो दामाद को जमकर पीटा और जब इससे भी मन नहीं भरा तो बेहोश दामाद के प्राइवेट पार्ट में ग्लास डाल दिया। बेहोश होने के कारण युवक को पता नहीं चला कि उसके साथ क्या-क्या किया गया है। बाद में पेट दर्द होने के बाद जब वह डॉक्टर के पास पहुंचा तो  एक्स-रे से पता चला कि उसके पेट में स्टील का ग्लास है। जिसको डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद निकाला।

पीड़ित युवक

बताया जाता है कि पीड़ित युवक साहेबगंज के रामपुर गांव का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए अपने ससुराल गया था। यहां किसी बात को लेकर युवक के साले और अन्य लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई के कारण युवक बेहोश हो गया तो उसके प्राइवेट पार्ट में पूरा का पूरा स्टील का ग्लास  डाल दिया। गुरुवार को युवक अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा। इसके बाद एक्सरे से सब पता चला।

ऑपरेशन के बाद प्राइवेट पार्ट से निकले गिलास को दिखाते डॉक्टर

पीड़ित युवक के साथ यह घटना लगभग एक सप्ताह पहले घटित हुई।  युवक ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में लगातार दर्द हो रहा था। वह पिटाई के कारण इस दर्द को समझकर गांव के डॉक्टर से ही इलाज करा रहा था। उसने बताया कि डॉक्टर उसको इंजेक्शन लगाता था तो दर्द खत्म हो जाता था। बाद में फिर वही पहले वाली स्थिति हो जाती थी।

इसके बाद वह एसकेएमसीएच पहुंचा और यहां जाकर सब कुछ पता चला। शुक्रवार की सुबह युवक की हालत बिगड़ने पर उसे पटना रेफर किया गया एसकेएमसीएच के डॉक्टर ने बताया कि युवक के प्राइवेट पार्ट के माध्यम से उसके आंत और मलद्वार के बीच ग्लास फंसा हुआ था। ऑपरेशन करके निकाल दिया गया है।

Manoj Kumar