संवाददाता: उदयवीर सिंह

सांकेतिक चित्र

उत्तर प्रदेश: आगरा जिले में एक मासूम के साथ दरिंदगी की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां युवक ने आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। बच्ची राहगीरों को बेहोशी की हालत में मिली तो उसके परिजनों को  सूचना दी। तत्काल ही परिजन मौके पर पहुंचे और बालिका की हालत देख उनके होश उड़ गए। बच्ची को तत्काल ही लेडी लॉयल अस्पताल ले जाया गया। जहां अभी तक मासूम को होश नही आया है। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक आठ वर्षीय मासूम बालिका सुबह-सुबह घर से निकली थी। जब वह काफी देर तक भी नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनो ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कहीं नहीं मिली। इसी बीच राहगीरों को ये बच्ची  बेहोशी की हालत में एक खाली जगह में पड़ी मिली। जिसकी सूचना बालिका के परिजनों को दी गई। सूचना पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंच गए।

परिजनो ने तुरंत ही बच्ची को लेडी लॉयल अस्पताल में भर्ती कराया जहां अभी तक उसको होश नही आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस भी बच्ची के होश में आने का इंतजार कर रही है। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश पनप गया और उन्होंने सड़क जाम करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर उन्हें किसी तरह शांत कराया। 

Manoj Kumar