AGRA NEWS : मकान मालिक की मौत के बाद किरायेदार महिला कर वैठी मकान पर कब्ज़ा, बनवा लिए फर्जी कागजात

278
फोटो सोशल मीडिया 

आगरा में कोरोना से  मकान मालिक की मौत हो गई तो घर में रह रही किरायेदार महिला खुद को उसकी पत्नी बताने लगी। इसके साथ ही उसने फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए। इसके साथ ही घर पर कब्जा भी कर लिया। पीड़ित महिला  ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है । उसने बताया कि उनके मकान में एक महिला रहती थी।कोरोना में पति की मौत के बाद महिला ने मकान पर कब्जा कर लिया। जब उक्त महिला से मकान खाली करने को कहा तो फर्जी कागजात दिखाए।वही खुद को मेरे पति की पत्नी बताया। पीड़ित महिला  ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की है । इस पुरे मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

आपको बता दे पूरा मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है।  हरियाणा के पलपल  की रहने वाली महिला ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। कहा है कि पति ने एक मकान सिकंदरा के राधानगर में खरीदा था।वही इस मकान में एक महिला को किराये पर रख दिया था। महिला खाना बनाने का काम करती थी। इसी दौरान कोरोना के समय मई 2021 में पति की मौत हो गई।वही  इसके बाद   उन्होंने महिला से मकान खाली करने के लिए कहा। मगर, महिला मकान खाली करने को  तैयार नहीं हुई।

मकान के लिए अब वह धमकी दे रही

पीड़ित महिला ने बताया कि बाद में पता चला कि उसने खुद को मेरे पति की पत्नी दर्शाते हुए फर्जी कागजात तैयार करा लिए हैं। वही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। जिलाधिकारी ने महिला का बेदखली आदेश भी कर दिया, मगर  वो घर से खाली करने के लिए तैयार नहीं है। मकान में जाने पर अब वह धमकी भी दे रही है।वही सिकंदरा थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने कहा कि मामले में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। और पुरे मामले की विवेचना की जा रही है।