शुभमान गिल

हैदराबाद, एजेंसी। शुभमान मिल (208) की विराट पारी के बाद मोहम्मद सिराज (46/4) की उम्दा गेंदबाजी से भारत ने बुधवार को पहले वनडे में दुनिया की नंबर एक टीम न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 12 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गिल के करियर के पहले दोहरे शतक से आठ विकेट पर 349 रन बनाए। फिर न्यूजीलैंड को चार गेंद रहते 337 रन समेट दिया।

गिल वनडे में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय जबकि दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 19 मैच की इतनी ही पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर विराट कोहली (27 मैच, 24 पारियां) और शिखर धवन (24 मैच, 24 पारियां) को पीछे छोड़ा। सबसे तेजी से एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के फखर जमां (18 मैच, 18 पारियां) के नाम है।

दसवें क्रिकेटर : गिल वनडे में दोहरा शतक जमाने वाले पांचवें भारतीय जबकि दुनिया के दसवें क्रिकेटर हैं। वह हमवतन दिग्गज सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, ईशान किशन और विरेन्दर सहवाग के क्लब में शामिल हो गए। रोहित ने तीन बार यह उपलब्धि हासिल की है। गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय भी बने। उन्होंने सचिन (186 नाबाद, 1999) का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

23 साल के गिल 200 बनाने वाले सबसे युवा बन गए हैं। इससे पहले ईशान (24) ने दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक बनाया था।

आँखों देखी