शर्मनाकǃ महिला फैंस के सेल्फी लेनी की जिद पर भड़के पृथ्वी शॉ‚ हाथापाई का Video Viral

51

पृथ्वी शॉ फिर से विवादों में फंस गए हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक महिला फैंस पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान शॉ भड़क गए और महिला फैंस के साथ हाथा-पायी करने लगे।

पुलिस के मुताबिक यह मामला सेल्फी को लेकर शुरू हुआ था। पृथ्वी के दोस्त ने कुछ लोगों पर पृथ्वी द्वारा सेल्फी न लेने देने पर गाड़ी का शीशा तोड़ने और बेसबॉल बैट से हमला करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार भी किया है।

हालांकि, इंटरनेट पर इस घटना का कथित वीडियो सामने आने के बाद पृथ्वी भी विवादों में घिरते दिख रहे हैं। वह पहले भी कई बार गलत कारणों से सुर्खियों में रह चुके हैं। कभी डोप टेस्ट तो कभी फिटनेस की वजह से वह चर्चाओं में रह चुके हैं।