मनोज कुमार समाचार संपादक
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किया गया व्यक्ति गुजरात के कच्छ जिले का रहने वाला है। इस वयक्ति ने IPL के एक मैच में अच्छा प्रदेर्शन न करने पर यह धमकी दी थी। जिसका आरोपी की खिलाफ सोशल मीडिया पर फैंस में काफी आक्रोश दिखा था।
महेंद्र सिंह धोनी के कुछ प्रशंसकों ने तो यहां तक कह दिया कि यह देश ही धोनी जैसे महान खिलाड़ियों के रहने लायक नहीं है। इस व्यक्ति के खिलाफ झारखंड के रांची में रातु पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।
दरअसल सात अक्तूबर को अबु धाबी के मैदान में हुए कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) मैच में केकेआर ने सीएसके को 10 रनों से हरा दिया था। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी रावत के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बेटी को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किए गए थे। एक ओर जब हाथरस में हुई कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, ऐसे में एक पांच साल की बच्ची के लिए ऐसे कमेंट मानसिकता और नैतिकता पर सवाल उठाने वाले हैं।