मनोज कुमार‚ समाचार संपादक
महाराष्ट्र सरकार और एक्ट्रेस कंगना रनोट की तनातनी के बीच काशी की दिवारो पर लगे पोस्टरो से नया विवाद खड़ा हो गया हैं। यह संपूर्णानंद इलाके में दीवार पर एक वकील ने चिपकाए गए है। वकील श्रीपति के पोस्टर में कंगना रनौत को द्रोपदी दर्शाते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दुशासन के रूप में दिखाया है। पोस्टर के अनुसार सीमा उद्धव ठाकरे को द्रोपदी रूपी कंगना के चीरहरण करते हुए दिखाया है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान कृष्ण के रूप में दर्शाया गया है।
जो चीरहरण की रक्षा कर रहे है। दरबार में संजय राउत को भी बैठा दर्शाया गया है। हालांकि, बाद में यह पोस्टर हटा दिया गया। इन वकील को भाजपा से जुड़ा बताया गया है। वकील श्रीपति ने कहा कि शिवसेना की सरकार ने कंगना के दफ्तर को तोड़ दिया। कंगना ने अपने आप को जोखिम में डालकर हर महिला की आवाज बुलंद किया है। ऐसी कार्यवाही किसी महिला के विरुद्ध द्वेषपूर्ण हैं। हम सभी कंगना के साथ हैं।