मनोज कुमार समाचार संपादक
अदालत में फिर एक बार निर्भया का केस लड़ने वाले वकील आमने सामने होंगे। केस भी लगभग निर्भया जैसा ही होगा। जी हां निर्भया के केस लड़ने वाली सीमा कुशवाहा हाथरस पीड़ित का केस लड़ेंगी तो वहीं आरोपियों के पक्ष का केस लड़ेंगे वकील एपी सिंह। वह यह केस पूर्व केंद्रीय मंत्री मानवेंद्र सिंह से बातचीत के बाद लड़ रहे हैं।
आपको बता दें कि वकील एपी सिंह ने
निर्भया के दोषियो की तरफ से, राम रहीम, हनीप्रीत केस, राजस्थान का आनंदपाल केस, आदि का केस लड़ा है। उन्होंने बताया कि वह आज(6 अक्तूबर) से ही इस केस को अपने हाथ में ले रहे हैं।
एपी सिंह ने बताया कि वो आरोपियों के परिवार के अनुरोध पर और पूर्व केंद्रीय मंत्री मानवेंद्र सिंह की तरफ से लिखे गए पत्र के बाद यह केस लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि पत्र में कहा गया है कि हाथरस के आरोपियों का केस एपी सिंह लड़ेंगे।
पत्र में ये भी लिखा गया है कि हाथरस केस में एससी-एसटी कानून का पूर्ण रूप से दुरुपयोग कर सवर्ण समाज खासकर राजपूत को बदनाम किया जा रहा है। इसलिए हाथरस केस में दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए एपी सिंह को वकील नियुक्त किया जा रहा है। उनकी फीस अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तरफ से इकट्ठी करके दी जाएगी।
वहीं हाथरस की घटना के बाद सीमा कुशवाहा खुद पीड़िता के गांव पहुंची और पीड़िता का केस लड़ने की पेशकश की थी। सीमा ने ही निर्भया का केस लड़ा था। वह सीमा का पहला केस था। और उस केस में सीमा ने यह केस जीतकर निर्भया को इंसाफ दिलाया था। उस केस के भी आरोपी ठाकुर ही थे।