UP: जागरण के बाद प्रसाद बनाते समय गैस सिलिंडर से लगी भीषण आग, मासूम सहित दो की मौत, 16 लोग झुलसे

324
इन दोनो की हुई मौत, फोटो साभार अमर उजाला

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ है। घर में हुए देवी जागरण के बाद प्रसाद बनाते समय गैस सिलेंडर में  रिसाव होने से लगी आग में झुलसकर एक मासूम बच्चे और एक महिला की मौत हो गई। जबकि 16 लोग झुलस गए। झुलसे हुए लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है जिनमे से दो की हालत नाजुक है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार, कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव भटासा के रहने वाले रामौतार के घर रात में देवी का जागरण हुआ था। सुबह घर में ही खाना बन रहा था। गैस सिलिंडर में रिसाव से कमरे और घर में गैस भर गई। अचानक इसमें आग लगने से एक 62 वर्षीय महिला शांति देवी पत्नी ब्रजभान और चार वर्षीय मासूम आर्यान्श पुत्र मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वहां मौजूद 16 अन्य लोग झुलस गए। तुरंत ही झुलसे लोगों को सीएचसी लाया गया। जहां से उन सभी को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

इनमे से दो लोगो हालत गंभीर होने पर अनुज और अमरावती की हालत नाजुक होने पर उनको लोहिया अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।