Agra : सगी तीन बेटियों ने मां को बनाया बंधक, मिलने तक नहीं देती, बेटे का आरोप सुनकर पुलिस भी हैरान

166

आगरा जनपद के थाना शाहगंज क्षेत्र के एक डाॅक्टर ने अपनी बहनों पर मां को बंधक बनाकर घर में रखने का आरोप लगाया है।वही  इस संबंध में डीसीपी सिटी से शिकायत भी की है।

मिली जानकारी के अनुसार शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले डाॅक्टर ने डीसीपी सिटी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि तीन बहनें मां का मकान हड़पना चाहती हैं। इसलिए वो तीनो  सात महीने पहले पिता के साथ घर आईं। और मां को बहाने से अपने साथ ले गईं। उस समय वह और उनके भाई घर में मौजूद नहीं थे।

आरोप यह भी लगाया कि उन्होंने मां को नशे का पदार्थ देकर मकान का दानपात्र अपने नाम करा लिया। वही इसके बाद से मां को बंधक बनाकर रखा है।और  किसी से मिलने तक  नहीं दिया जाता है। वही मोबाइल पर बात भी नहीं करने दी जाती है। साथ ही पिता भी उत्पीड़न करते हैं।

वही डॉक्टर ने पुलिस को अपनी मां के वीडियो भी दिए, जिसमें वो अपने आपको बंधक होने की बात कह रही हैं। वही इस पुरे मामले में थाना शाहगंज पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं। वही थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।