दीपक कुमार‚ संवाददाता
जालोन: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को नियंत्रित करने में कामयाब नही हो पा रही है। खुद मुख्यमंत्री लगातार कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं लेकिन हर रोज अलग- अलग जगह से नए मामने सामने आ रहे है. शुक्रवार काे ताजा मामला यूपी के जालौन से सामने आया है जहां एक 12वीं की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। आरोप है कि उसका दो युवकों ने पहले अपहरण किया, फिर गैंगरेप को अंजाम दिया है।

मामला सामने आने के बाद तुरन्त उरई कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। खुद एसपी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
बीमार मां को देखने अस्पताल जा रही थी पीड़िता
एसपी जालोन ने बताया है कि थाना कोतवाली उरई में एक शख्स ने कल एक तहरीर दी है। जिसके अनुसार 14-15 अक्टूबर की रात को उसकी पत्नी बीमार थी। वह उसे अस्पताल लेकर गया था। पीछे-पीछे लड़की भी गई, जिसे रास्ते में दो लड़कों ने उसे रोका और साइड में ले गए। उसके बाद दोनो आरोपियों उसके साथ रेप किया। शिकायत पर दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम है, मामले में पॉक्सो एक्ट लगाया गया है।
