
कानपुर देहात: रात में प्रेमी से मिलने गई लड़की और उसके प्रेमी को लड़की के पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना को अंजाम देकर आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। दिल दहला देने वाली इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ एसपी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने घायल अवस्था में मिले लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि लड़की की मौके पर ही मौत हो गई है‚ जिसके शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
आमन-सामने है घर
बताया जा रहा है कि लड़की और लड़के का घर आमने सामने है। पिछले डेढ़ साल से दोनो का प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों एक ही जाति के हैं। पुलिस के अनुसार बीती रात लड़की मौका पाते ही प्रेमी से मिलने उसके घर चली गई।
इस बात पता चलते ही लड़की का पिता गुस्से से तिलमिला उठा और लड़के के घर पहुंच गया। पिता ने कुल्हाड़ी लेकर दोनो पर हमला कर दिया। लड़की की मौके पर हो गई और वहीं लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
हत्यारे पिता की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो एसपी दिनेश चंद्र भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। दिनेश चंद्र, एसपी कानपुर देहात ने बताया कि लड़की के पिता ने अपनी लड़की की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। क्योंकि उसका पड़ोस में रहने वाले के साथ प्रेम-प्रसंग था। हत्यारे बाप की तलाश की जा रही है।
