शमसुदीन मलिक‚ संवाददाता

हरदोई: महात्मा गांधी की जयन्ती पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोण कर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्प अर्पित किये और सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गया।
इस अवसर पर कलाकारों ने गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम गीत के साथ अन्य देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये। जिसकी जिलाधिकारी सहित सभी उपस्थित अधिकारियों ने प्रशंसा की।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब को गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के दिये मंत्र के अनुसार जन-जन तक स्वच्छता की अलख जगायें तथा अपने दायित्वों को ईमानदारी से पालन करें।
उन्होने कहा कि गांधी जी ने हमेशा लोगों को देश के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की सीख दी है। इसके उपरान्त जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट ने कलेक्ट्रेट पार्क में स्थिति गांधी जी के चित्र पर माल्यापर्ण किया और इसके बाद गांधी भवन में झण्डा रोहण करने के उपरान्त सर्व धर्म सभी में भाग लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुखसागर मिश्रा, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्टेªट जंग बहादुर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, समाज सेवी पीके वर्मा, लल्लू दादा, अविनाश कुमार गुप्ता, जोगेन्दर सिंह गांधी, संचालक सर्वोदय आश्रम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इससे पहले प्रातः 07 बजे जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन के सामने स्थिति पार्क में स्थापित गांधी जी की मूर्ती पर भी माल्यापर्ण कर पुष्प अर्पित किये। इसके उपरान्त जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्टेªट ने कलेक्ट्रेट की नवीन पार्क में वृक्षारोपण भी किया।
