सलीम फारूकी संवाददाता

कैराना। बेरोजगार, भ्रष्टाचार, महंगाई, कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के कैराना विधानसभा अध्यक्ष डॉ सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचककर बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। बाद में सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि मौजूदा वक्त में कोरोना का कहर विकराल रूप धारण कर चुका हैं।
भाजपा की राज्य सरकार इसकी रोकथाम में असफल साबित हुई हैं। कोरोना संक्रमण के शिकार लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अस्पतालों में कोरोना से लोगों की लगातार मौत हो रही हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से मांग की है कि कोरोना संक्रमित लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार को सही कदम उठाने के लिए निर्देशित किया जाए। इसके अलावा ज्ञापन के माध्यम से बताया गया हैं कि लॉक डाउन के दौरान जो लाखों श्रमिक प्रदेश में अपने घर वापस आए। वें रोजगार के अभाव, आर्थिक तंगी, नौकरी न होने और कारोबारी व्यापार बंदी से मजबूर होकर आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश में लूट, हत्या, अपहरण जैसी घटनाएं रोज घट रही हैं।
महिलाओं के बच्चों से दुष्कर्म की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। समाजवादी सरकार के समय की 1090 और 181 महिला हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं भी भाजपा सरकार खत्म करने जा रही हैं। इसे रोका जाना चाहिए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में अराजकता, जंगलराज का बोलबाला हैं। अपराधी बेखौफ हैं और जनता की जानमाल की रक्षा में पुलिस तंत्र विफल हैं। प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर और हिरासत में मौतों का सिलसिला निरंतर चल रहा हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही हैं। टेक्निकल संस्थानो को प्राइवेट कंपनियों के हाथ में देना गलत कदम हैं। जो वापस होना चाहिए। सरकार गन्ना भुगतान को 14 दिन में करने के वादे को पूरा नहीं कर रही हैं। किसानों के हजारों करोड रुपए चीनी मिलो पर बकाया हैं। जिस कारण किसान अपने बच्चों और परिवार के लिए आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इस दौरान चौधरी कलीम हसन, चौधरी वसीम, प्रदीप चौहान, सलीम मास्टर अंसारी, कृष्ण पाल शर्मा, राजकुमार शर्मा व डाक्टर सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
