
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक यह मामला दिल्ली के खजुरी खास एरिया का है। बताया जा रहा है कि कल रात एक बेटे ने मां की हत्या कर दी। बेटे को पीने की आदत है।
ये भी पढें:- गाजियाबाद में घर खरीदारों के लिए अच्छा अवसर, 30 प्रतिशत तक सस्ते हुऐ फ्लैट..
देर रात जब मां घर में अकेली थी, तब नशे में बेटे और मां में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में बेटे ने पेचकस से मां के पेट में वार कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका का नाम राम लाली (64 वर्ष) है। आरोपी पुत्र सुशील पांडेय (22 वर्ष) है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घर के आसपास के लोगों का कहना है कि सुशील पांडेय आवारा लड़का है। कुछ काम तो करता नहीं है, और ऊपर से मां पर भी जुल्म ढाए जाता था। सुशील ने राम लाली को मारने से पहले मार पीट भी की थी।
