रवि चौहान, संपादक

New Delhi: हमारे देश में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देश में रोजाना 87 रेप के मामले दर्ज होते हैं। यह तो वह मामले हैं जो पुलिस अपने रजिस्टर में दर्ज कर लेती हैं इसके अलावा ऐसे मामलों की कोई गिनती नहीं है जिन्हें पुलिस दर्ज ही नहीं करती या कुछ महिलाएं या उनके परिवार वाले लोक लाज के कारण दर्ज करना ही नहीं चाहते हैं।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने वर्ष 2019 का आंकड़ा जारी कर ये खुलासा किया है। जिसके अनुसार साल 2019 में रेप के औसतन 87 मामले रोजाना दर्ज किए गए हैं। पूरे साल में महिलाओं के साथ 4058 61 मामले दर्ज हुए जो कि 2018 की तुलना में 7% अधिक है।
साल 2019 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में महिलाओं के खिलाफ अपराध पिछले साल से 7.3 प्रतिशत बढे़ हैं। साल 2018 में प्रति लाख महिला जनसंख्या में अपराध दर 58.8 प्रतिशत था। जो कि साल 2019 में बढ़कर 62.4 प्रतिशत हो गया।
वहीं साल 2020 के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो इसमें लगभग 10% की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। देश में सख्त कानून लागू करने के बावजूद यह बढ़ोतरी चिंताजनक है
