
न्यूयॉर्क: यूं तो सेक्स करने के हजारों तरीके है लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई कपल्स पेड़ पर सेक्स करें। अगर नही तो आज हम आपको एक ऐसे ही किस्से के बारे में बताने जा रहे है। जहां एक कपल्स को पेड़ पर चढ़कर सेक्स करना भारी पड़ गया।
हॉफ पोस्ट की खबर के अनुसार अमेरिका के रहने वाले एरिक और सलीना ने आपस में तय किया कि वह पेड़ चढ़कर पर सेक्स करेंगे। लेकिन दोनों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनका यह फैसला कितना गलत साबित होगा जिसे दोनों जीवन भर भी नहीं भूल सकेंगे।
दरअसल उनके इस सेक्स अनुभव को डिस्कवरी चैनल के Sex Sent Me to the ER प्रोग्राम पर भी प्रसारित किया जाना था। इसके लिए यह जोड़ा अपनी तीसरी डेट पर जंगल में आया हुआ था। तभी एरिक ने पेड़ पर चढ़कर सेक्स करने का प्लान बनाया। सेलिना ने भी इसके लिए हामी भर दी। हालांकि वह प्रकृति से कोई खास लगाव नहीं रखती थी। फिर भी उसने एरिक की बात को मान लिया।
दोनों सेक्स करने के लिए पेड़ पर चढ़ गए। दोनों ने सेक्स करना शुरू ही किया था कि इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। जिसके चलते दोनों पेड़ से सीधे नीचे आ गिर। इस दौरान एरिक ने अपने पैर से डाली पकड़ने की पूरी कोशिश की लेकिन फिर भी वह संभल नहीं पाए और काफी तेजी से नीचे आ गिरे।
वही गिरने से सेलिना के पैर छिल गए और उसके गुप्तांग से भी खून निकलने लगा। चैनल की टीम ने दोनों को तुरन्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज किया गया। हालांकि ये घटना कब की है इस बात की पुष्टी नही हो पाई है। लेकिन यह खबर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।