Fagua Ke Fund Me Ghotala Bhail : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों एक के बाद एक होली गाने लेकर आ रहे है। सोमवार को उनका एक और गाना ‘फगुआ के फंड में घोटाला भईल’ (Bhojpuri Holi Song 2021) रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही दो घंटे के अंदर गाने को करीब छह लाख बार देख लिया गया है। वहीं, 54 हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है। इतना ही नहीं लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। खेसारी के यह होली गानों (Khesari Holi Songs) को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।

अब खेसारी लाल यादव होली पर एक और नए गाने के साथ धमाल मचा रहे हैं, जो 22 फरवरी को ही रिलीज हुआ है। चंद घंटों में ही लाखों बार यह गाना देख लिया गया है। इस गाने का नाम ‘फगुआ के फंड में घोटाला भईल (Fagua Ke Fund Me Ghotala Bhail)’ है, जिस तरह से यह गाना लोगों को पसंद आ रहा है।
ऐसे में कहा जा सकता है कि यह कुछ ही घंटों में मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो जाएगा। इस गाने को पीआरए फिल्म्स (PRA Films) ने अपने यूट्यूब (YouTube) चैनल पर रिलीज किया है।
ये गाने भी खूब धूम मचा रहे
देवरे से रंगवावेलली (Deware Se Rangwaweli), बदल गइली काजल (Badal Gayili Kajal), दुई रूपया (Dui Rupaiyan), होली में गोली मार दी लवर (Holi Me Goli Mar Di Lover) जैसे गाने खूब वायरल हुए।
ये भी पढ़ें- New Haryanvi Song: रेणुका पंवार और प्रांजल दहिया का Jannat Ka Tukda हुआ रिलीज
