
हॉलीवुड स्टार की मशहूर रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन [Kim Kardashian] ने शादी के लगभग सात साल बाद अपने पति रैपर कान्ये वेस्ट [rapper Kanye West] से तलाक [divorce] के लिए अर्जी दी है। मिली जानकारी के अनुसार उन्हाेने अपने चार बच्चों की जॉइंट लीगल एंड फिजिकल कस्टडी की डिमांड भी की है। उन्होंने कहा कि उनकी वकील लॉरा वासर ने 19 फरवरी को तलाक के कागजात कोर्ट में पेश किए है। कार्दशियन के एक प्रमोटर ने तलाक अर्जी दाखिल करने की पुष्टि की है।
आपको बता दे कि दोनों कपल्स ने 2012 में डेटिंग शुरू की और दो साल बाद इटली में एक भव्य समारोह में शादी की थी। शादी के बाद से ये कपल्स दुनिया के सबसे मशहूर कपल्स में से एक थे। रिपोर्ट के अनुसार, 40 साल की किम लंबे समय से लॉस एंजिल्स में अपने चार बच्चों के साथ रह रही हैं। वहीं 43 साल के कान्ये वेस्ट व्योमिंग में अपने फॉर्म हाउस पर रह रहे हैं। कुछ महीनों पहले दोनों को बिना वेडिंग रिंग पहने भी देखा गया था। किम और कान्ये दोनों साथ में हॉलीडे के लिए भी नहीं गए थे।
आपको बता दे कि यह वेस्ट के लिए पहला और कार्दशियन के लिए तीसरा तलाक होगा। बताया जा रहा है कि पिछले महीने यह खबर सामने आई थी कि दोनों अलग रह रहे हैं और जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। दोनों मैरिज काउंसलर से भी सलाह ले रहे थे।
वकील बनने के लिए कान्ये से ले रही हैं तलाक
सूत्रों के मुताबिक, किम ने खुद ही कान्ये से अलग होने का फैसला किया है। यह फैसला उन्होंने इसलिए किया है। क्योंकि वे अपने बार एग्जाम और वकील बनने को लेकर बहुत सीरियस हैं। किम अपने जेल सुधार अभियान के बारे में भी बहुत गंभीर हैं।