मनोज कुमार समाचार संपादक

Meerut: हाथरस में रेप पीड़िता को इंसाफ के लिए पूरे देश मे उबाल है। प्रत्येक शहर और कस्बे से आरोपियों को फांसी की सज़ा के लिए धरने प्रदर्शन हो रहे है। लेकिन बावजूद इसके इस तरह की हरकतें करने वाले हैवान बाज नहीं आ रहे हैं।
ताजा मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट का है। जहां 8 साल की मासूम बच्ची से पड़ोसी के रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म की घटना का पता चलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट थाने पहुंच गए। देर रात लगभग 12 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार लिसाड़ी थाना क्षेत्र के न्यू इस्लाम नगर स्थित एक कालोनी में 8 साल की बच्ची गुरुवार देर शाम घर के पास खेल रही थी। पड़ोस के रहने वाली महिला का भांजा शाहिद बच्ची को बहाने से रिश्तेदार के मकान में ले गया और बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। दरिंदगी होने के कारण बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो आरोपी फरार हो गया।

परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी की पहचान शाहिद निवासी अहमदनगर के रूप में हुई है। देर रात करीब 12:00 बजे आरोपी शाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का भी मेडिकल कराया जा रहा है।
घटना के संबंध में सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है। पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची के परिवार के लोगों से तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
