
भीमताल (नैनीताल)नौकुचियाताल बोहरागांव निवासी 22 वार्षिक छात्र द्वारा खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। देर रात करीब साढ़े तीन बजे रात विवेक शर्मा ने खुद को गोली गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।
परिवार की मदद से उसे अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक के पिता नौकुचियाताल के समीप अपना गेस्ट हाउस चलाते है। बताया गया कि विवेक शर्मा भीमताल ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था।
भीमताल थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि मृतक ने शुक्रवार को आने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार दी। पीड़ित परिवार द्वारा उसे बचाने की कोशिश में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल लाया गया तब तक काफी देर हो चुकी थी वैभव शर्मा काल के गाल में समा चुका था।
पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है। फिलहाल अभी मौत के कारणों पाता लगाया जा रहा है। एक तरफ यह मामला प्रेम प्रसंग से भी जोड़ के देखा जा रहा है।
