नीरज गोला‚ संवाददाता

मेरठ: जिले में रेप के मामले हर दिन सामने आ रहे है ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़ित विवाहिता का आरोप है कि उसे प्रतिदिन नशे की गोलियां खिलाई जाती थी। इसके बाद उसका जेठ, देवर और ननद का लड़का उसके साथ बलात्कार करते थे। उसने जब इस बारे में अपने परिजनों को बताने की बात कही तो ससुरालियों ने विवाहिता को बेटे को जान से मारने की धमकी दी।
घटना थाना परतापुर क्षेत्र की है। जहां की निवासी एक महिला ने अपने ससुराल के कुछ लोगों पर खुद के साथ नशीली गोलियां खिलाकर गैंगरेप किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि पुलिस भी इस मामले में उसकी कोई मदद नहीं कर रही है। महिला के मुताबिक उसके पहले पति की मौत हो चुकी है। जिससे उसे पांच साल का एक बेटा भी है। महिला का कहना है कि उसकी दूसरी शादी जनवरी के महीने में एक युवक से हुई थी। महिला ने अपने दूसरे पति पर शारीरिक संबंध बनाने में अक्षम होने का आरोप लगाया है। तथा अपने भाई की कमी को छुपाने के लिए विवाहिता की ननद उसे रोज बहाने से नशे की गोलियां खिलाती रही।
जिसके बाद उसके जेठ, देवर और ननद का लड़का महिला के साथ गैंग रेप करते थे।जब महिला को बात का पता चला तो आरोपियों उसकी और उसके बेटे की हत्या का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि जैसे-तैसे जान बचा कर वह सरधना थाने पहुंची। महिला का कहना है कि आरोपियों के दबाव में पुलिस उल्टा उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने लगी। पीडिता ने एसएसपी के पास पहुंचकर मामले में कार्यवाई के लिए गुहार लगाई है। वह अपनी मां के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
