
राम तेरी गंगा मैली जैसी फिल्मों से मशहूर हुए अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार को 58 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद राजीव को इनलिंक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां करीना के पिता रणधीर भी पहुंचे। लाख कोशिशों के बावजूद डॉक्टर राजीव को बचा नहीं सके। लाख कोशिशों के बावजूद डॉक्टर राजीव को बचा नहीं सके।
रणधीर ने इस खबर की पुष्टि की और कहा, ‘मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव नहीं रहे। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सका। “रणधीर ने यह भी कहा कि वह अब अपने भाई के शरीर की प्रतीक्षा कर रहा है। पिछले साल ही ऋषि कपूर का निधन हो गया था, जिसकी वजह से परिवार अभी तक उबर नहीं पाया था और अब राजीव की मौत के कारण परिवार को एक और बड़ा झटका लगा है। राजीव तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं।
बता दें कि राजीव ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जिम्मेदार से की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान फिल्म राम तेरी गंगा मैली से मिली। फिल्म में राजीव के साथ मंदाकिनी मुख्य भूमिका में थीं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। अभिनय में सफलता नहीं मिलने के बाद, राजीव ने एक निर्माता के रूप में फिर से अपना काम शुरू किया। राजीव ने हीना, प्रेम ग्रंथ और आ अब लौट चलें जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।