
आगरा: किसानों के गणतंत्र दिवस में शामिल होने के ऐलान से पुलिस प्रशासन अलर्ट है।वही किसान नेताओं के ऐलान से आगरा जनपद में चौकसी बढ़ा दी गई है।किसान नेताओ पर प्रशासन नजर रखे हुए हैं।जिला प्रशासन ने शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष को उनके घर में नजरबन्द कर लिया ।
मिली जानकारी के अनुसार किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया किसान रैली निकालने की तैयारी कर रहे थे।जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस राजवीर लवानिया के घर पहुंच गई।पुलिस ने ट्रैक्टर रैली को गांव में ही रोक दिया।
आपको बता दे कि कृषि कानून के खिलाफ किसान यूनियन ने 26 जनवरी की परेड में शामिल होने का ऐलान किया है।वही किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने पंचायत बुलाकर दिल्ली चलकर परेड में शामिल होने के लिए आह्वाहन किया है।जिसके चलते से किसान बड़ी मात्रा में ट्रैक्टर रैली निकालकर परेड में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे।लेकिन जैसे ही आगरा पुलिस को इसकी जानकारी मिली पुलिस ने रैली को रोक दिया और किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष को नजरबंद कर दिया।
